जरुरी जानकारी | नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लिये टीएचडीसी इंडिया, राजस्थान सरकार के बीच करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीएचडीसी इंडिया लि. ने दस हजार मेगावाट नवीनीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को लेकर राजस्थान सरकार के साथ शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

ऋषिकेश, 15 अप्रैल टीएचडीसी इंडिया लि. ने दस हजार मेगावाट नवीनीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन को लेकर राजस्थान सरकार के साथ शुक्रवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

यहां स्थित टीएचडीसी परिसर में हुए द्विपक्षीय करार पर टीएचडीसी इंडिया की तरफ से उनके महाप्रबंधक संजय खेर और राजस्थान सरकार के ऊर्जा विभाग की इकाई राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से उनके निदेशक सुनित माथुर ने हस्ताक्षर किए।

पांच वर्ष में पूरा होने वाली इस परियोजना पर 40 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

राजस्थान सरकार के अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) सुबोध अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस परियोजना के लिए एक संयुक्त उपक्रम गठित किया जाएगा और इसके पूरा होने पर सरकार को 17 हजार करोड़ यूनिट बिजली मिलेगी ।

उन्होंने कहा कि परियोजना में स्थानीय जनता की बंजर व रेतीली अनुपजाऊ जमीन का सदुपयोग किया जाएगा और इसके एवज में भूस्वामी को लीज रेंट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ऐसे लोगों की आमदनी बढ़ाने का काम करेगी जिनकी जमीन अनुपयोगी है।

टीएचडीसी इंडिया के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजीव विश्नोई ने कहा कि नवीनीकरणीय उर्जा भारत के विकास के साथ ही देश के नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं जिन पर टीएचडीसी अपनी क्षमताओं का ओर बेहतर प्रयोग करेगी।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\