देश की खबरें | आगरा : पत्नी से कहासुनी पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

आगरा (उप्र), 12 अगस्त आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी के ग्राम सामरा निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी से कहासुनी होने पर खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बुधवार को घर से निकले व्यक्ति का शव शुक्रवार दोपहर को मोहम्मदपुर के खेत में मिला।

शुक्रवार दोपहर मोहम्मदपुर में लड्डू वाले हनुमान मंदिर के समीप खेत में एक शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

ग्राम सामरा के अमर चंद्र ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई संतोषी लाल (40) के रूप में की। साथ ही बताया कि संतोषी लाल बुधवार को पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकल गया था।

इस संबंध में थाना फतेहपुर सीकरी के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)