Assam: भूटान नरेश की यात्रा के बाद अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी असम का दौरा करेंगे: हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि कई देशों ने असम में रुचि दिखाई है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इस पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करेंगे।
गुवाहाटी, 4 नवंबर : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि कई देशों ने असम में रुचि दिखाई है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी इस पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करेंगे. शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह बड़े सम्मान की बात है कि भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक असम का दौरा कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच उम्मीद और आकांक्षाएं बढ़ी हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘भूटान हमारा पड़ोसी देश है, लेकिन यह पहली बार है कि वहां का कोई राजा असम का दौरा कर रहा है. हमें उम्मीद है कि इससे कई और देशों के राष्ट्राध्यक्षों के राजकीय दौरे का मार्ग प्रशस्त होगा." शर्मा ने कहा कि सरकार ने भूटान नरेश का स्वागत करने और राज्य की असंख्य संस्कृति व आगे के सहयोग के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है.
भूटान नरेश काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हो गए हैं. यहां वह जीप सफारी का आनंद लेंगे और पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे. भूटान नरेश शाम को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी हिस्सा लेंगे. भूटान नरेश फिलहाल असम की तीन-दिवसीय यात्रा पर हैं और वह रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2023 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

