Madhya Pradesh: सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तानी जासूस को भेजा जा रहा है स्वदेश
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 15 साल पहले जासूसी के जुर्म में पकड़े गए एक पाकिस्तानी नागरिक को सजा पूरी होने के एक साल बाद उसके देश वापस भेजा जा रहा है.
ग्वालियर, 28 अगस्त : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर में 15 साल पहले जासूसी के जुर्म में पकड़े गए एक पाकिस्तानी नागरिक को सजा पूरी होने के एक साल बाद उसके देश वापस भेजा जा रहा है. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उसे पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया में देरी हुई है. ग्वालियर केंद्रीय कारागार के अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने कहा, ‘‘ पाकिस्तानी जासूस अब्बास अली को बृहस्पतिवार को पुलिस सुरक्षा में वाघा सीमा पर भेजा गया है, जहां से उसे पाकिस्तान को सौंप दिया जाएगा.’’
अली (43) को मार्च 2006 में ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके से आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया था. उन्होंने कहा, ‘‘ एक अदालत ने उसे 14 साल के कारावास की सजा सुनाई थी जो पिछले साल 26 मार्च को पूरी हुई लेकिन कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण उसे वापस नहीं भेजा जा सका.’’ यह भी पढ़ें : MP Shocker! सनकी पति ने सिला अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट, शक के चलते इस घिनौनी करतूत को दिया अंजाम
उन्होंने कहा कि तब से उसे यहां नजरबंद रखा गया था और अब उसे वाघा सीमा पर भेजा गया है. अली को शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार अली पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार कस्बे का रहने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

