देश की खबरें | बिहार में विस चुनावों की घोषणा के बाद लालू ने ट्वीट कर कहा ‘उठो बिहारी, करो तैयारी’
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 25 सितंबर बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद झारखंड में चारा घोटाले के जुर्म में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने कहा, ‘‘उठो बिहारी, करो तैयारी, जनता का शासन अबकी बारी।’’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष यादव का यहां स्थित रिम्स में न्यायिक हिरासत में इलाज चल रहा है। उन्होंने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद ट्वीट किए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने सेट किया तीन चौथाई बहुमत का टारगेट.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उठो बिहारी, करो तैयारी, जनता का शासन अबकी बारी। बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा, अब जनता का राज होगा।’’

इससे पूर्व शुक्रवार दोपहर को निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसके अनुसार वहां 28 अक्टूबर से सात नवंबर तक तीन चरणों में चुनाव होंगे तथा 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

यह भी पढ़े | IANS C-Voter Bihar Opinion Poll Survey: बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन को सीमित बहुमत, नीतीश का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं- सर्वे.

यादव ने इससे पूर्व केन्द्र सरकार की कृषि नीति पर ट्विटर के माध्यम से हमला बोला था।

चुनावों की तैयारी के संबंध में किए गए ट्वीट से एक घंटा पूर्व यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा था, ‘‘किसान के भले लिए बिल, सच्चे दिल से बनता है, पूंजीपतियों के साथ डील से नहीं। ''

इंदु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)