देश की खबरें | रेखा गुप्ता से मुलाकात के बाद खट्टर बोले, दिल्लीवासियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भूमि संबंधी मुद्दों को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजधानी के वासियों को जल्द ही सुविधाएं मिलेंगी।

नयी दिल्ली, आठ मई केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भूमि संबंधी मुद्दों को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय राजधानी के वासियों को जल्द ही सुविधाएं मिलेंगी।

खट्टर ने दिल्ली सचिवालय में मंत्रियों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछली सरकारों की अक्षमता के कारण पिछले 15-20 वर्षों से समस्याएं बरकरार थीं। हमारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार कैबिनेट के साथ उन समस्याओं के समाधान पर चर्चा कर रही हैं जिनका सामना दिल्ली के लोग कर रहे हैं।’’

बैठक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक यह सब अनौपचारिक है और हम जल्द ही औपचारिक नीतियां लेकर आएंगे। हमने जमीन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और जल्द ही दिल्ली वासियों को सुविधाएं मिलेंगी और समस्याएं हल होंगी।’’

गुप्ता ने भी इसी तरह के विचार दोहराए और कहा कि जल्द ही चीजें सुव्यवस्थित हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ दिल्ली में ‘डबल इंजन’ वाली सरकार है। जमीन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। ‘लैंड पूलिंग’ नीति, फ्रीहोल्ड संपत्ति आदि पर भी चर्चा हुई।’’

‘डंबल इंजन’ सरकार से आशय राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\