एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | अंडर-19 महिला सैफ चैंपियनशिप में बांग्लादेश से हार के बाद नेपाल से भिड़ेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम बांग्लादेश के खिलाफ 0-1 की निराशाजनक हार से उबरकर मंगलवार को यहां अंडर-19 महिला सैफ चैंपियनशिप में नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

खेल की खबरें | अंडर-19 महिला सैफ चैंपियनशिप में बांग्लादेश से हार के बाद नेपाल से भिड़ेगा भारत

ढाका, पांच फरवरी भारतीय महिला फुटबॉल टीम बांग्लादेश के खिलाफ 0-1 की निराशाजनक हार से उबरकर मंगलवार को यहां अंडर-19 महिला सैफ चैंपियनशिप में नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

रविवार को भारत ने मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल खाया था जिसके कारण उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम ने बांग्लदेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता लग रहा था।

बांग्लादेश ने हालांकि मैच के अंतिम लम्हों में गोल दागकर भारत के खिलाफ जीत दर्ज की।

वर्ष 2019 में हुई पिछली सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में भारत ने नेपाल को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी जहां उसका सामना बांग्लादेश से हुआ था।

भारत अगर मंगलवार को नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करता है या मुकाबला ड्रॉ भी करा लेता है तो फाइनल में जगह बना लेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).