खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया से हारने के बाद भारतीय महिला टीम ‘ए’ टीम से भी हारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम जुझारू प्रदर्शन के बावजूद यहां आस्ट्रेलिया ए से 2 . 3 से हार गई ।
एडीलेड, 25 मई भारतीय महिला हॉकी टीम जुझारू प्रदर्शन के बावजूद यहां आस्ट्रेलिया ए से 2 . 3 से हार गई ।
भारत के लिये सलीमा टेटे (40वां मिनट) और संगीता कुमार (54वां मिनट)ने एक एक गोल किया जबकि आस्ट्रेलिया के लिये एलिस अर्नोट (18वां) और रूबी हैरिस (20वां और 35वां मिनट) ने गोल दागे ।
पहले क्वार्टर में मेजबान को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत का डिफेंस चुस्त रहा और कोई गोल नहीं हो सका । दूसरे क्वार्टर में भारत ने गेंद पर दबदबा बनाये रखा लेकिन आस्ट्रेलिया ए ने अर्नोट के गोल के दम पर बढत बना ली । हैरिस ने दो मिनट बाद गोल करके यह बढत दुगुनी कर दी ।
दो गोल से पिछड़ने के बाद भारतीयों ने आक्रामक खेल दिखाया और अच्छे हमले भी बोले लेकिन गोल नहीं कर सके । हाफटाइम तक आस्ट्रेलिया ए के पास दो गोल की बढत थी ।
तीसरे क्वार्टर में हैरिस ने 35वें मिनट में तीसरा गोल दागा । इसके कुछ मिनट बाद टेटे ने भारत के लिये पहला गोल दागा । चौथे क्वार्टर में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सके । संगीता कुमारी ने आखिरी मिनटों में गोल करके वापसी की उम्मीदें जगाई लेकिन भारतीय टीम तीसरा गोल नहीं कर सकी ।
इससे पहले भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2 . 0 से हराया था जबकि तीसरा मैच 1 . 1 से ड्रॉ रहा था ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

