देश की खबरें | टीका लगवाने के बाद सर्वेक्षण में 7.75 लाख लोगों में से 97 फीसदी ने जताया संतोष : सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस का टीका लगवाने के बाद सर्वेक्षण किये गये 7.75 लाख लोगों में से 97 प्रतिशत ने टीकाकरण प्रक्रिया को लेकर संतोष प्रकट किया।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस का टीका लगवाने के बाद सर्वेक्षण किये गये 7.75 लाख लोगों में से 97 प्रतिशत ने टीकाकरण प्रक्रिया को लेकर संतोष प्रकट किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सरकार टीक लगवा चुके लोगों की प्रतिक्रिया मोबाइल ऐप को-विन के जरिए 17 जनवरी से ले रही है और 7.75 लाख लोगों से प्रतिक्रिया मिली है।
कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था।
भूषण ने कहा, ‘‘17 जनवरी को, हमने को-विन ऐप पर उन लोगों (ऐप के यूजर) से त्वरित आकलन प्रणाली (आरएएस) के जरिए प्रतिक्रिया लेनी शुरू की, जिन्हें टीका लगाया जा चुका था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘97 प्रतिशत लोग टीकाकरण के पूरे अनुभव से संतुष्ट हैं। यह आंकड़ा 7.75 लाख लोगों से ली गई प्रतिक्रिया पर आधारित है।’’
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में 88.76 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे टीकाकरण के बाद इसके प्रतिकूल प्रभाव से अवगत थे, जबकि 97.19 प्रतिशत ने कहा था कि उन्हें टीका लगाये जाने के बाद निगरानी के लिए 30 मिनट तक रोक कर रखा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)