देश की खबरें | असम के एक गांव में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पता चला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मोरीगांव जिले के एक गांव में अफ्रीकी स्वाइन फीवर (एएसएफ) के मामले पाए गए हैं, जिसके कारण प्रशासन ने बुधवार को क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिए।
मोरीगांव (असम), चार जून असम के मोरीगांव जिले के एक गांव में अफ्रीकी स्वाइन फीवर (एएसएफ) के मामले पाए गए हैं, जिसके कारण प्रशासन ने बुधवार को क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिए।
जिला प्रशासन ने धरमतुल क्षेत्र के दापोनीबाड़ी गांव को एएसएफ का केंद्र घोषित किया है।
निर्देश के अनुसार, दापोनीबारी के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को 'संक्रमित क्षेत्र' माना जाएगा, जबकि 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों को 'निगरानी क्षेत्र' घोषित किया जाएगा।
संक्रमित क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों में जीवित सूअर, सूअर का चारा, सूअर का मांस या सूअर के मांस से बने उत्पादों के संक्रमित क्षेत्र के अंदर या बाहर परिवहन पर प्रतिबंध शामिल है।
इसमें कहा गया है कि एएसएफ से संक्रमित संदिग्ध सूअरों को संक्रमित क्षेत्र से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है तथा कोई भी व्यक्ति संक्रमित या संदिग्ध संक्रमित सूअरों के संपर्क में आए सूअरों, सूअर उत्पादों या दूषित सामग्रियों का परिवहन नहीं कर सकता है या परिवहन का प्रयास नहीं कर सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)