एजेंसी न्यूज

BAN vs AFG, ICC World Cup 2023: अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट एचपीसीए स्टेडियम की आउटफील्ड पर जतायी निराशा

अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने शनिवार को एचपीसीए स्टेडियम की आउटफील्ड पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम की किस्मत अच्छी थी कि कुछ खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट नहीं लगी।

BAN vs AFG, ICC World Cup 2023: अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट एचपीसीए स्टेडियम की आउटफील्ड पर जतायी निराशा
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, (Photo Credits: Twitter)

BAN vs AFG, ICC World Cup 2023: धर्मशाला, सात अक्टूबर अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने शनिवार को एचपीसीए स्टेडियम की आउटफील्ड पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम की किस्मत अच्छी थी कि कुछ खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट नहीं लगी. अफगानिस्तान शनिवार को विश्व कप के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट से हार गया. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण के दौरान कुछ मौकों पर खराब आउटफील्ड के कारण फिसल गये. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने आईसीसी वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान को 6 विकेट से धोया, मेहंदी मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो ने खेली अर्धशतकीय पारी

ट्रॉट ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आपके खिलाड़ी इस बात को लेकर पसोपेश हैं कि वे डाइव लगा सकते हैं या नहीं। खिलाड़ी चोटिल होने के बारे में चिंतित हैं, तो मेरा मतलब है, हम भाग्यशाली हैं कि मुजीब (उर रहमान) को घुटने में गंभीर चोट नहीं लगी है.’’

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने इसे हालांकि अपनी टीम की हार का कारण नहीं माना लेकिन उम्मीद जताई कि इसमें सुधार किया जायेगा.

ट्रॉट ने कहा, ‘‘ इस पर अधिकारियों को काम करना होगा लेकिन मैं निश्चित रूप से अपनी टीम के हार के लिए इसे कोई दोष नहीं दे रहा हूं. भविष्य के मैचों को लेकर इसपर ध्यान दिया जाना चाहिये.’’

धर्मशाला स्टेडियम में आउटफील्ड को टूर्नामेंट से पहले फिर से तैयार किया गया है. इस स्थल पर विश्व कप के चार और मैच होने है.

इसी मैदान पर भारत बनाम न्यूजीलैंड का मैच 22 अक्टूबर को खेला जायेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).