एजेंसी न्यूज

AFG vs PAK 1st T20I 2023: अफगानिस्तान ने टी20 में पहली बार पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास

अफगानिस्तान की यह इस प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत है

AFG vs PAK 1st T20I 2023: अफगानिस्तान ने टी20 में पहली बार पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास
Afghanistan cricket team. (Photo- ACB)

अफगानिस्तान की यह इस प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत है. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 92 रन ही बना पाई. अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाकर जीत दर्ज की. नबी ने नाबाद 38 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौकों के अलावा विजयी छक्का भी लगाया. यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पहले टी20 में दी पटखनी, देखें मैच का हाईलाइट वीडियो

पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम सहित अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम दिया लेकिन उसका यह फैसला गलत साबित हुआ. उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन इनमें से कोई भी 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया. अफगानिस्तान के सभी छह गेंदबाजों ने विकेट लिए. इनमें से मुजीब उर रहमान, नबी और फजलहक फारुकी ने दो-दो विकेट हासिल किये.

छोटे लक्ष्य के सामने अफगानिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 45 रन था. नबी और नजीबुल्लाह जादरान (नाबाद 17) ने यहीं से 53 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2023 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).