विदेश की खबरें | अफगानिस्तान की सेना ने गलती से मोर्टार दागा, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई: संयुक्त राष्ट्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रांत के गवर्नर के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संगिन जिले में सोमवार को कार बम धमाके और मोर्टार दागे जाने पर बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी।
प्रांत के गवर्नर के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संगिन जिले में सोमवार को कार बम धमाके और मोर्टार दागे जाने पर बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई थी।
हमले के लिये तालिबान और अफगानिस्तान की सेना ने एक-दूसरे को जिम्मेदार बताया है।
यह भी पढ़े | निगार जौहर बनी पाकिस्तान की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल.
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के सहायता मिशन ने मंगलवार रात सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि ''विभिन्न विश्वसनीय सूत्रों'' ने बताया है कि अफगानिस्तानी सेना ने तालिबान के हमले के जवाब में मोर्टार दागे, जो निशाना चूक गए। सूत्रों ने कहा है कि हमले के समय तालिबान और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच लड़ाई चल रही थी।
संयुक्त राष्ट्र ने इस बात की विस्तृत जानकारी नहीं दी कि उसके मिशन ने जांच कैसे की।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान एयरलाइंस को बड़ा झटका, EASA ने 6 महीने के लिए यूरोप आने वाले विमानों पर लगाया बैन.
ट्वीट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में युद्ध में शामिल दोनों पक्षों को आम नागरिकों की आबादी वाले इलाकों में लड़ाई बंद करनी चाहिये क्योंकि ऐसी लड़ाइयों से हजारों आम लोगों की मौत हो चुकी है।
मिशन ने अफगानिस्तान सरकार से सोमवार की घटना की जांच के लिये एक निष्पक्ष टीम बनाने का अनुरोध करते हुए अपनी ओर से सहायता की पेशकश की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)