देश की खबरें | अल्पसंख्यक कोटे के तहत दाखिला : सेंट स्टीफेंस की याचिका पर सुनवाई टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय की उस अधिसूचना के खिलाफ याचिका की सुनवाई बुधवार को 23 अगस्त तक के लिए टाल दी, जिसमें केवल साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर ही अल्पसंख्यक कोटे के तहत प्रवेश पर जोर दिया गया है।

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय की उस अधिसूचना के खिलाफ याचिका की सुनवाई बुधवार को 23 अगस्त तक के लिए टाल दी, जिसमें केवल साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर ही अल्पसंख्यक कोटे के तहत प्रवेश पर जोर दिया गया है।

अदालत ने एक संबंधित मामले के उच्चतम न्यायालय में लंबित होने के मद्देनजर यह फैसला किया।

प्रधान न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने जीसस एंड मैरी कॉलेज की इसी तरह की एक याचिका के साथ ही शेरोन एन जॉर्ज नाम की एक महिला द्वारा दायर याचिका को भी उसी दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

पीठ ने कहा, ‘‘तीनों मामलों को हम नहीं छू सकते। एक एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) है। हम इसे नहीं छुएंगे। यह मामला सर्वोच्च अदालत के समक्ष लंबित है।" इस पीठ में न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद भी शामिल थे।

पीठ ने कहा कि विभिन्न पक्ष अपनी शिकायतों के निवारण के लिए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए स्वतंत्र हैं।

उसने कहा, "यह अदालत के संज्ञान में लाया गया है कि (सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिले से जुड़े मामलों में) फैसले के खिलाफ, शीर्ष अदालत में एक एसएलपी दायर की गई है। एसएलपी के मद्देनजर मामलों की सुनवाई टाल दी जाती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\