देश की खबरें | उन्नाव में जुमे के दिन बंद रखने के पोस्टर पर प्रशासन चौकन्ना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के एक मोहल्ले में जुमे के दिन साप्ताहिक बंदी के ऐलान का पोस्टर चस्पा किया गया। पुलिस इस पोस्टर को चिपकाने वाले की तलाश कर रही है।

शहर के एक मोहल्ले में जुमे के दिन साप्ताहिक बंदी के ऐलान का पोस्टर चस्पा किया गया। पुलिस इस पोस्टर को चिपकाने वाले की तलाश कर रही है।

इस बीच सैय्यद फैज हसन सफवी (इस्लामिक स्कॉलर) द्वारा फेसबुक के माध्यम से सफाई दी है कि किसी भी मुस्लिम संगठन अथवा उनकी तरफ से इस तरह का कोई भी पोस्टर नहीं लगाया गया है या फिर ऐसी अपील नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह शरारती तत्वों की करतूत है। उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है। उनका कहना है कि फिलहाल किसी शरारती तत्व की करतूत लगती है, क्योंकि सभी संगठन पोस्टर लगाने से इंकार कर रहे हैं।

उन्नाव शहर की सदर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले से जुड़ा हुआ है जहां बुधवार को मोहल्ले की एक दीवार पर आगामी जुमे के दिन बाजार बंदी को लेकर एक पोस्टर टंगा मिला। उसमें 10 जून को दुकान व कारोबार बंद रखने की बात लिखी थी। हालांकि इस पोस्टर को पुलिस ने हटवा कर कब्जे में ले लिया है।

इस मामले में जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्नाव और शुक्लागंज के धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की हैं।

जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि शांति व्यवस्था पूरी तरीके से सुरक्षित रहे, कोई भी किसी के बहकावे में कोई कार्य न करें , इन बातों को दृष्टिगत दोनों धर्मो के धर्म गुरुओं के साथ उन्होंने चर्चा की। बैठक में समस्त धर्मों के धर्मगुरुओं को प्रशासनिक व्यवस्था व पुलिस व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने कहा,‘‘ हमें इस बात की बहुत ही खुशी है और गर्व भी है कि हमारे जनपद के सभी हिंदू एवं मुस्लिम भाई प्रशासनिक निर्णय के अनुसार ही कार्य करते हैं और आप इसी तरह से आगे भी करते रहें।’’

पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने कहा,‘‘ हमारा जनपद दो बड़े शहरों के बीच में है अपने यहां गंगा-जमुनी संस्कृति है। हमें इसे हमेशा कायम रखना है। हमें अराजक तत्वों को सफल नहीं होने देना है।’’

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\