CM आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर व्यक्त किया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया.
लखनऊ, 8 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया.
आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, ''पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर दुख हुआ. मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं तथा प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. ओम शांति.'' यह भी पढ़ें : उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को जेलों में शौचालयों का निरीक्षण, मरम्मत का निर्देश दिया
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वयोवृद्ध नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 80 वर्ष के थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

