एजेंसी न्यूज

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे को वर्ली में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है.

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे को वर्ली में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (Photo: Twitter)

मुंबई, 5 फरवरी : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. वर्ली से विधायक ठाकरे ने शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में अपने पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के अन्य विधायकों और सांसदों को इस्तीफा देने तथा नए सिरे से मतदाताओं का सामना करने की चुनौती दी.

आदित्य ने कहा, “मैंने इन असंवैधानिक मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि मैं वर्ली से विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और आप मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें. देखते हैं कि आप वर्ली से कैसे जीतते हैं.” यह भी पढ़ें : UP: प्रेमिका की धमकी से युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

उन्होंने कहा, “मैं इन 13 दलबदलू सांसदों और 40 विधायकों को भी चुनौती दे रहा हूं कि वे इस्तीफा दें और फिर से चुनाव लड़ें तथा देखें कि क्या वे निर्वाचित हो सकते हैं.” जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने के बाद शिंदे मुख्यमंत्री बने.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).