एजेंसी न्यूज

आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म ‘तडम’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग की शुरू

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने हिट तमिल फिल्म ‘तडम’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है. भूषण कुमार और मुराद खेतानी फिल्म के निर्माता हैं और इसका निर्देशन वर्धन केटकर कर रहे हैं.

आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म ‘तडम’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग की शुरू
आदित्य रॉय कपूर (Image Credit: Instagram)

मुंबई, 15 अक्टूबर : अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) ने हिट तमिल फिल्म ‘तडम’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है. भूषण कुमार और मुराद खेतानी फिल्म के निर्माता हैं और इसका निर्देशन वर्धन केटकर कर रहे हैं.

आदित्य ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह खेतानी और केटकर के साथ नजर आ रहे हैं. वर्ष 2019 में आई तमिल फिल्म ‘तडम’ का निर्देशन मागीज़ थिरुमेनी ने किया था और उसमें अरुण विजय, तान्या होप, स्मृति वेंकट और विद्या प्रदीप जैसे कलाकार थे. यह भी पढ़ें : विधि पांड्या के बड़े भाई ने ‘बिग बॉस 15’ में प्रवेश करने के बारे में अपने शुरूआती डर को साझा किया

आदित्य, फिल्म में अरुण विजय का किरदार निभाएंगे और मृणाल ठाकुर एक पुलिस कर्मी की भूमिका में नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2021 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).