जरुरी जानकारी | रिलायंस निप्पन लाइफ में हिस्सेदारी लेने के लिये आदित्य बिड़ला कैपिटल भी दौड़ में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला कैपिटल लि. कर्ज में फंसी रिलांयस कैपिटल की अनुषंगी रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में शामिल हो गयी है। कंपनी ऋण शोधन कार्यवाही के अंतर्गत है।

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर आदित्य बिड़ला कैपिटल लि. कर्ज में फंसी रिलांयस कैपिटल की अनुषंगी रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में शामिल हो गयी है। कंपनी ऋण शोधन कार्यवाही के अंतर्गत है।

सूत्रों ने कहा कि आदित्य बिड़ला की वित्तीय सेवा इकाई ने रिलायंस कैपिटल की रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (आरएनएलआईसी) में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने में रुचि दिखायी है।

रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस कैपिटल और जापान की निप्पन लाइफ का संयुक्त उद्यम है। इसमें दोनों की 51:49 अनुपात में हिस्सेदारी है।

इस बारे में संपर्क किये जाने पर आदित्य बिड़ला कैपिटल ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

रिलायंस निप्पन लाइफ, रिलायंस कैपिटल की एकमात्र अनुषंगी है जिसके लिये कोई बोली नहीं आई। गैर-बाध्यकारी बोली जमा करने की तिथि 29 अगस्त को समाप्त हुई थी।

रिलायंस कैपिटल को विभिन्न कंपनियों के लिये 14 गैर-बाध्यकारी बोलियां प्राप्त हुई हैं। छह कंपनियों ने पूरी कंपनी के लिये बोली जमा की थी जबकि अन्य कंपनियों ने उसकी विभिन्न अनुषंगी इकाइयों के लिये बोली लगायी थी।

बाध्यकारी बोली जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।

बोलीदाताओं के पास दो विकल्प हैं। पहले विकल्प के तहत, बोलीदाताओं को पूरी रिलायंस कैपिटल के लिये बोली लगाने की जरूरत है। वहीं दूसरे विकल्प के तहत, वे कंपनी की अनुषंगी इकाइयों के लिये बोली लगा सकते हैं।

आदित्य बिड़ला कैपिटल के अलावा टॉरेन्ट समूह ने ऋण शोधन अक्षमता और दिवाला संहिता (आईबीसी) के तहत रिलायंस निप्पन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये निप्पन लाइफ इंश्यारेंस के साथ भागीदारी की है।

प्रशासक की तरफ से नियुक्त आकलनकर्ता ने कंपनी का मूल्यांकन 5,800 करोड़ रुपये आंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक