Tokyo Olympics 2020: महिला गोल्फ में अदिति की शानदार शुरूआत, दिग्गजों से आगे

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने ओलंपिक खेलों में शानदार शुरूआत करके पहले दिन बुधवार को चार अंडर 67 का स्कोर करके संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया . पांच साल पहले रियो ओलंपिक में गोल्फ जगत का ध्यान खींचने वाली अदिति दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा के साथ दूसरे स्थान पर हैं .

Aditi Ashok (Photo Credits: Instagram)

तोक्यो, 4 अगस्त : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (Aditi Ashok) ने ओलंपिक खेलों में शानदार शुरूआत करके पहले दिन बुधवार को चार अंडर 67 का स्कोर करके संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया . पांच साल पहले रियो ओलंपिक में गोल्फ जगत का ध्यान खींचने वाली अदिति दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा के साथ दूसरे स्थान पर हैं .वह शीर्ष पर काबिज स्वीडन की मेडेलेने सैगस्ट्रोम से एक शॉटपीछे हैं .

अदिति ने कहा ,‘‘ मैने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया . मुझे लगा नहीं था कि इतना स्कोर कर सकूंगी .’’ अदिति शीर्ष पर भी रह सकती थी लेकिन उन्होंने 18वें होल पर बोगी किया . सैगस्ट्रोम ने बोगीरहित पांच अंडर 66 स्कोर किया . अदिति ने पांच बर्डी लगाये और एक बोगी किया .यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: दीपक पूनिया सेमी फाइनल मुकाबले में नहीं दिखा पाए कमाल, टेलर डेविड मॉरिस ने दी शिकस्त

वह महिला गोल्फ के बड़े नामों से आगे रहीं जिनमें गत चैम्पियन इनबी पार्क शामिल हैं . भारत की दीक्षा डागर ने पांच बोगी किये और कोई बर्डी नहीं लगा सकी . वह 56वें स्थान पर हैं . साठ खिलाड़ियों को रोज 18 होल मिलेंगे और कोई कट नहीं होगा यानी सभी खिलाड़ी पूरे 72 होल खेलेंगे .

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\