Adipurush Controversy: नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार से हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन बंद रहेगा

शाह राजधानी शहर के सभी 17 सिनेमाघरों में वर्तमान में दिखाई जा रही सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध दिखे. केएमसी के प्रवक्ता नवीन मनंधर ने कहा, ‘‘केएमसी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार काठमांडू के सभी सिनेमाघर सोमवार से भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन बंद कर देंगे.’’

ओम राउत (Photo Credits: Instagram)

काठमांडू: फिल्म ‘आदिपुरुष’ में ‘‘आपत्तिजनक’’ शब्दों और सीता के चित्रण को लेकर सोमवार से नेपाल की राजधानी काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा. शहर के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह घोषणा की. काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ने काठमांडू महानगरीय क्षेत्र (केएमसी) में सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगाये जाने संबंधी फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म के एक संवाद को हटाये बिना प्रदर्शित करने से ‘‘अपूरणीय क्षति’’ होगी.

शाह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘सोमवार, 19 जून से काठमांडू महानगरीय क्षेत्र में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी जाएगी, क्योंकि फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद में आपत्तिजनक शब्द अभी तक नहीं हटाए गए हैं.’’ FIR On Adipurush Movie: लखनऊ में फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ FIR दर्ज, हिंदू भावनाओं का अपमानित करने का आरोप

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तीन दिन पहले फिल्म से ‘सीता माता भारत की बेटी हैं’ वाले संवाद के आपत्तिजनक हिस्से को तीन दिन के भीतर हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया है.’’ उन्होंने कहा कि यदि फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है तो ‘‘हमारी राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक एकता को अपूरणीय क्षति’’ होगी.

शाह राजधानी शहर के सभी 17 सिनेमाघरों में वर्तमान में दिखाई जा रही सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध दिखे. केएमसी के प्रवक्ता नवीन मनंधर ने कहा, ‘‘केएमसी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार काठमांडू के सभी सिनेमाघर सोमवार से भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन बंद कर देंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले ही काठमांडू में सिनेमाघर मालिकों से सहयोग के लिए बात कर चुके हैं और वे सोमवार से काठमांडू के सिनेमाघरों में स्वेच्छा से हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग बंद करने पर सहमत हो गए हैं.’’ उन्होंने कहा कि सिनेमाघर सोमवार से हिंदी फिल्में दिखाने के बजाय नेपाली फिल्में दिखा सकते हैं. 'आदिपुरुष' शुक्रवार को पूरे भारत में रिलीज हुई थी. फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान लंकापति रावण की भूमिका में हैं. 'आदिपुरुष' हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल ओं में रिलीज हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड