देश की खबरें | अधीर ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, चक्रवात प्रभावित बंगाल के लिये और सैन्यकर्मी भेजने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को पत्र लिख कर पश्चिम बंगाल के चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिये सेना के और जवानों की तैनाती की मांग की ।

जियो

कोलकाता, 26 मई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को पत्र लिख कर पश्चिम बंगाल के चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिये सेना के और जवानों की तैनाती की मांग की ।

अधीर ने अपने पत्र में दावा किया कि राज्य सरकार आपदा से निपटने में पूरी तरह विफल रही है।

यह भी पढ़े | झारखंड में आज कोरोना के 18 नए मामले सामने आए, कुल संख्या 426 हुई : 26 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं खाद्य पदार्थ का वितरण बिल्कुल अपर्याप्त है ।

चौधरी ने कहा कि राज्य के बड़े हिस्से में समुद्री जल के भीतर घुस आने और विभिन्न प्राणियों के क्षत विक्षत शवों के आसपास तैरने से लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल का कहर, सीमा के आसपास इलाकों में पहुंचा झुंड.

उन्होंने कहा कि कोलकाता एवं राज्य के अन्य हिस्सों में बिजली की अपूर्ति अब तक बहाल नहीं हुई है तथा गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों के सामने जीवन का खतरा उत्पन्न हो गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश को भरोसे में लेते हुये सामान्य जनजीवन की बहाली के लिये और अधिक सैन्यकर्मियों को भेजा जाना चाहिये ।

पिछले सप्ताह राज्य सरकार के आग्रह पर कोलकाता एवं पड़ोसी जिलों में सामान्य स्थिति की बहाली के लिये सैन्य बलों को वहां तैनात किया गया गया था ।

पश्चिम बंगाल में 20 मई को आये चक्रवात अम्फन के कारण कोलकाता एवं पड़ोसी जिलों में बिजली के खंभे टूटे गये हैं एवं संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुयी है।

चौधरी ने ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करते हुये प्रवासी श्रमिकों के पश्चिम बंगाल लौटने के मामले को लटकाने का आरोप लगाया जिसकी वजह से श्रहिकों को बड़ी राशि देकर बस और ट्रक बुक करने के लिये विवश होना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेता ने अपने वीडिया संदेश में कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लाखों प्रवासी श्रमिक अपने घर लौट रहे हैं जबकि ट्रेनों से केवल कुछ हजार लोग ही अब तक पश्चिम बंगाल वापस आये हैं ।

मुर्शिदाबाद के बहरमपुर से सांसद ने कहा कि केंद्र की तरफ से अगले 10 दिनों में प्रवासी श्रमिकों वापस उनके घर ले जाने के लिये 2,600 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों को तैयार रखा गया है, लेकिन राज्य सरकार को इस मामले में कोई शीघ्रता नहीं दिखा रही है । जिले के लाखों लोग प्रवासी श्रमिक के तौर पर काम करते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड