देश की खबरें | अधीर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख वरवर राव की रिहाई के लिए हस्तक्षेप की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तेलुगु कवि वरवर राव की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। राव को महाराष्ट्र में एल्गार परिषद्-माओवादियों से संबंध के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

कोलकाता, 14 जुलाई लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तेलुगु कवि वरवर राव की रिहाई के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। राव को महाराष्ट्र में एल्गार परिषद्-माओवादियों से संबंध के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

चौधरी ने कहा कि 81 वर्ष की उम्र में राव ‘‘दुनिया के सबसे मजबूत देशों में एक के लिए खतरा नहीं हो सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | कोविड-19 के 2 स्वदेशी वैक्सीन का चूहों व खरगोशों पर रहा सफल परीक्षण, ह्यूमन ट्रायल जल्द: ICMR के DG बलराम भार्गव: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘81 वर्ष का एक व्यक्ति वर्षों से जेल में बंद है और उसे अपने अपराध का भी पता नहीं है। अब वह मानसिक रूप से ठीक भी नहीं हैं और उन्हें चिकित्सीय सहायता भी नहीं दी जा रही है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘आप कृपया इस मामले में हस्तक्षेप करें और उनका जीवन बचाएं, अन्यथा हमारी भावी पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेगी।’’

यह भी पढ़े | Priyanka Gandhi Bungalow Row: प्रियंका गांधी ने हरदीप पुरी से कहा- तथ्य नहीं बदलते, मैंने कोई अनुरोध नहीं किया.

राव और नौ अन्य कार्यकर्ताओं को एल्गार परिषद्-माओवादियों से संबंध के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। शुरू में इसकी जांच पुणे पुलिस कर रही थी लेकिन इस वर्ष जनवरी में जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई।

मामला 31 दिसम्बर 2017 को एल्गार परिषद् के सम्मेलन में भड़काऊ भाषण देने से जुड़ा हुआ था और पुलिस का दावा है कि उसके अगले दिन कोरेगांव-भीमा युद्ध स्मारक पर इस कारण हिंसा भड़क गई।

राव की तबियत खराब होने के बाद सोमवार की रात को उन्हें मुंबई के जे जे अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\