देश की खबरें | उत्तरी निगम के स्कूलों के शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान को लेकर आदेश गुप्ता के घर के बाहर प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले स्कूलों के सैकड़ों शिक्षकों ने पिछले चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण सोमवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर के बाहर प्रदर्शन किया। निगम के शिक्षकों के एक संगठन ने इसकी जानकारी दी ।
नयी दिल्ली, दो नवंबर भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले स्कूलों के सैकड़ों शिक्षकों ने पिछले चार महीने से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण सोमवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर के बाहर प्रदर्शन किया। निगम के शिक्षकों के एक संगठन ने इसकी जानकारी दी ।
शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने कहा कि उत्तर दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के नौ हजार शिक्षकों का वेतन जुलाई से बकाया है ।
यह भी पढ़े | West Bengal Local Train Update: पश्चिम बंगाल में 50 फीसदी यात्रियों के साथ दोबारा शुरू होगी लोकल ट्रेन.
उन्होंने कहा, ''हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये संघर्ष कर रहे हैं। हम इस कोविड—19 के समय में प्रदर्शन नहीं करना चाहते हैं, लेकिन हमारे पास क्या विकल्प है। इसलिये आज सुबह बड़ी संख्या में शिक्षक पटेल नगर स्थित दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के आवास के बाहर पहुंचे और अपनी चिंता जाहिर की।''
खत्री ने बताया कि कुछ लोगों ने अपने हाथों में तख्तियां ली हुयी थीं और नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''हम मास्क पहने हुये थे और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया।’’
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3,957 नए मामले, 57 मौतें: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
गुप्ता बाद में प्रदर्शनकारी शिक्षकों के एक शिष्टमंडल से मिले और इसके बाद वह घर से बाहर आये तथा उनलोगों को संबोधित किया। प्रदर्शन के एक वीडियो क्लिप में कुछ शिक्षक गुप्ता पर अपना गुस्सा निकालते देखे गये। इस क्लिप को आप नेता सौरभ भारद्वाज ने साझा किया है।
उत्तर दिल्ली के महापौर रह चुके दिल्ली भाजपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ''निगम के शिक्षकों के शिष्टमंडल से मिला और उन्हें संबोधित किया । दिल्ली सरकार निगमों को 13 हजार करोड़ जारी नहीं कर रही है और इसलिये शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाया है। हम अपने शिक्षकों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हम केजरीवाल से भी मिलेंगे। मैंने दिवाली से पहले उन्हें दो महीने की सैलरी देने का आश्वासन दिया है।’’
दिल्ली में सत्तारूढ आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोलते हुये कहा कि वह यह राशि केंद्र सरकार से मांगे तथा भाजपा शासित नगर निकायों में कथित भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन का आरोप लगाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)