जरुरी जानकारी | ताप बिजली घरों के लिए पर्याप्त कोयला भंडार मौजूदः मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि घरेलू ताप बिजली घरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि घरेलू ताप बिजली घरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसके पास पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध है।

घरेलू ताप विद्युत संयंत्रों के पास मौजूद कोयले का भंडार शनिवार तक 4.44 करोड़ टन था। यह बिजली उपभोग के मौजूदा स्तर के हिसाब से 18.5 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ताप विद्युत संयंत्रों के पास उपलब्ध कोयले का भंडार एक साल पहले के भंडार की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है।"

मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कोयला उत्पादन 10.58 प्रतिशत बढ़ गया। इस दौरान कोयले की आपूर्ति में 8.50 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

कोयला उत्पादन पर मानसून के असर को ध्यान में रखते हुए कोयला मंत्रालय ने 30 जून तक 9.86 करोड़ टन कोयले के भंडार की उपलब्धता सुनिश्चित की है जो पिछले वर्ष की स्थिति से 33.5 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू