देश की खबरें | अपर मुख्य सचिव और एडीजी ने बलरामपुर दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलरामपुर जिले के गैसडी कोतवाली क्षेत्र में दलित छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशान्त कुमार ने यहां पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
बलरामपुर (उप्र), चार अक्टूबर बलरामपुर जिले के गैसडी कोतवाली क्षेत्र में दलित छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशान्त कुमार ने यहां पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पत्रकारो को बताया कि पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की गई है।
यह भी पढ़े | अयोध्या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन, हिंदू की ओर से दिए गए 21 हजार रुपये.
उन्होंने कहा कि '' इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करायी जाएगी और अगर जरूरी हुआ तो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही की जाएगी। महिला अपराध को रोकने के लिये सरकार कृत संकल्प है।''
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने अपने जो बिन्दु बताए हैं उसे हम गंभीरता से लेंगे। बातचीत के दौरान परिजनो ने कहा कि मामले मे किसी भी दोषी को छोड़ा न जाये,जो छूट गये हैं,उनकी भी तलाश कर कार्रवाई की जाये।
उन्होने कहा कि '' दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।''
अवनीश अवस्थी और प्रशांत कुमार हेलीकॉप्टर से भनवनियापुर में बने हेलीपैड पर उतरे। जहां जिलाधिकारी करूणा करूणेश, पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने दोनो अधिकारियो की अगुवानी की।
शासन के दोनो अधिकारी तुलसीपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस गये। वहां से दोनों अधिकारी बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)