एजेंसी न्यूज

सीरम इंस्ट्टीयूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई

सीरम इंस्ट्टीयूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला को ‘संभावित खतरे’ को देखते हुए पूरे देश में ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है.

सीरम इंस्ट्टीयूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई
अदार पूनावाला Photo Credits: PTI

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल: सीरम इंस्ट्टीयूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला को ‘संभावित खतरे’ को देखते हुए पूरे देश में ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. पूनावाला का एसआईआई देश में कोविड- रोधी टीके का उत्पादन कर रहा है. पुणे स्थित एसआईआई में सरकार एवं नियमन कार्य के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूनावाला को सुरक्षा देने का आग्रह किया था जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है.

अधिकारियों के मुताबिक, पूनावाला को ‘संभावित खतरे’ को देखते हुए उन्हें सुरक्षा दी गई है.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडो हर वक्त पूनावाला के साथ रहेंगे और वे कारोबारी के साथ तब भी रहेंगे जब वह देश के किसी भी हिस्से की यात्रा कर रहे होंगे.

अधिकारियों ने बताया कि ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत पूनावाला के साथ करीब 4-5 सशस्त्र कमांडो रहेंगे. भारत में लगाए जा रहे दो कोविड-19 रोधी टीकों में से ‘कोविशील्ड’ टीके का विनिर्माण एसआईआई कर रहा है. दूसरे टीके ‘कोवैक्सीन’ को भारत बायोटेक ने बनाया है. अपने पत्र में सिंह ने कहा था कि कोविड-19 टीके की आपूर्ति को लेकर विभिन्न समूहों से पूनावाला को धमकियां मिल रही हैं.

सिंह ने यह भी कहा था, “ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान नेतृत्व में भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे हैं.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2021 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).