Adani Group: अडाणी ट्रांसमिशन का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 85 प्रतिशत बढ़कर 439.60 करोड़ रुपये
अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ 2022-23 की मार्च तिमाही के दौरान 85.48 प्रतिशत बढ़कर 439.60 करोड़ रुपये हो गया.
नयी दिल्ली, 30 मई: अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ 2022-23 की मार्च तिमाही के दौरान 85.48 प्रतिशत बढ़कर 439.60 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 237 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. यह भी पढ़ें: Adani Group: अडाणी समूह शेयर बिक्री से 2 से 2.5 अरब डॉलर जुटाने पर कर रहा विचार
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 3,165.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,494.84 करोड़ रुपये हो गई. पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए एटीएल का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,280.60 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,235.75 करोड़ रुपये था.
इस दौरान कंपनी की कुल आय 13,840.46 करोड़ रुपये रही, जो 2021-22 में 11,861.47 करोड़ रुपये थी.
एक अन्य बयान में अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, ''हम पारेषण और वितरण क्षेत्र में अग्रणी हैं। कंपनी ने दक्षता, प्रदर्शन तथा परिसंपत्ति विकास में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं. अडाणी ट्रांसमिशन तेज वृद्धि के लिए अच्छी स्थिति में है.''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

