जरुरी जानकारी | अडानी सेज के प्रवर्तकों ने 430 करोड़ रुपये के बदले 206 लाख शेयरों को गिरवी रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीसेज) के प्रवर्तकों ने 430 करोड़ रुपये जुटाने के लिये क्रेडिट सुइस एजी के पास 206.09 लाख शेयरों को गिरवी रखा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीसेज) के प्रवर्तकों ने 430 करोड़ रुपये जुटाने के लिये क्रेडिट सुइस एजी के पास 206.09 लाख शेयरों को गिरवी रखा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी।

एपीसेज ने कहा कि यह सौदा शुक्रवार को हुआ। उसने कहा कि प्रवर्तकों ने समूह की एक अन्य कंपनी के लिये यह राशि जुटायी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

ये शेयर एसबी अडानी परिवार न्यास के नाम पर गौतम एस अडानी और राजेश एस अडानी के पास थे। ये एपीसेज की शेयर पूंजी के 1.01 प्रतिशत के बराबर हैं।

कंपनी ने एक अन्य सूचना में बताया कि इन शेयरों को अडानी रेल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 430 करोड़ रुपये के कर्ज के बदले गिरवी रखा गया है। इन शेयरों का मूल्य 742.03 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

उसने कहा कि जुटायी गयी राशि का इस्तेमाल पुराने बकाये के भुगतान में किया जायेगा।

एपीसेज में एसबी अडानी परिवार न्यास की 39.34 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड