जरुरी जानकारी | अडाणी पोर्ट्स ने इंडियन ऑयलटैंकिंग में 49.38 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लि. (एपीसेज) ने इंडियन ऑयलटैंकिंग लि. में 1,050 करोड़ रुपये में 49.38 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
नयी दिल्ली, नौ नवंबर अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लि. (एपीसेज) ने इंडियन ऑयलटैंकिंग लि. में 1,050 करोड़ रुपये में 49.38 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
इंडियन ऑयलटैंकिंग (आईओटीएल) तरल भंडारण सुविधाओं का विकास और उसका परिचालन करने वाली कंपनी है।
एपीसेज ने एक बयान में कहा कि इस समझौते में आईओटी उत्कल एनर्जी सर्विसेज लि. में 10 प्रतिशत अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी का अधिग्रहण शामिल है। आईओटीएल की इस अनुषंगी कंपनी में 71.57 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
बयान के अनुसार, ‘‘एपीसेज ने ऑयलटैंकिंग जीएमबीएच की इंडियन ऑयलटैंकिंग में 49.38 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिये समझौता किया है। कंपनी तरल भंडारण सुविधाएं विकसित करने और परिचालन करने वाली देश की सबसे बड़ी इकाई है।’’
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, आईओटीएल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और जर्मनी की ऑयलटैंकिंग जीएमबीएच का संयुक्त उद्यम है।
बयान के अनुसार, पिछले 26 साल में आईओटीएल ने कच्चे और तैयार पेट्रोलियम के भंडारण के लिये पांच राज्यों में छह टर्मिनल का नेटवर्क बनाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

