जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों का मिला-जुला रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा। एक दिन पहले सोमवार को समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आयी थी।

नयी दिल्ली, 15 जून अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा। एक दिन पहले सोमवार को समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आयी थी।

बंदरगाह, ऊर्जा समेत विभिन्न कारोबार से जुड़े अडाणी समूह ने सोमवार को कहा कि उसके पास इस बात की लिखित जानकारी है कि समूह की कंपनियों के शेयरों में निवेश करने वाले मारीशस में पंजीकृत तीन विदेशी कोषों के खातों पर लेन-देन की रोक नहीं लगायी गयी है।

अडाणी एंटरप्राइजेज समेत समूह की छह कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध हैं।

मंगलवार को अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई में 2.45 प्रतिशत मजबूत होकर 1,538.05 और अडाणी ग्रीन एनर्जी 2.79 प्रतिशत उछलकर 1,208.75 रुपये प्रति इक्विटी पर पहुंच गये।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स मंगलवार को रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

दूसरी तरफ अडाणी ट्रांसमिशन 5 फीसदी गिरकर 1,441.40 रुपये पर आ गया, जबकि अडाणी टोटल गैस 5 फीसदी टूटकर 1,467.35 रुपये पर आ गया। अडाणी पावर का शेयर 4.97 फीसदी की गिरावट के साथ 133.90 रुपये और अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का शेयर 0.94 फीसदी फिसलकर 761.45 रुपये पर बंद हुए।

अडाणी समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी रखने वाले कुछ एफपीआई खातों को नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) द्वारा कथित रूप से जब्त करने की खबर के बाद इन कंपनियों के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट देखी गई।

अडाणी समूह ने कहा है कि उसके सभी शीर्ष शेयरधारकों के खाते सक्रिय हैं, वहीं एनएसडीएल ने भी समूह को भेजे ई-मेल में इन खातों के ‘सक्रिय’ होने की पुष्टि की है।

समूह की छह सूचीबद्ध कंपनियों ने शेयर बाजारों को बताया कि कंपनियों में हिस्सेदारी रखने वाले निवेश कोषों अल्बुला इंवेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खातों को एनएसडीएल द्वारा जब्त करने की खबर ‘‘स्पष्ट रूप से भ्रामक है और जानबूझकर निवेशक समुदाय को गुमराह करने के लिए फैलाई गई है।’’

बीएसई ने मंगलवार को परिपत्र जारी किया। जिसमें अडाणी समूह के बारे में एनएसडीएल का स्पष्टीकरण था।

इसमें कहा गया है, ‘‘....पिछले ई-मेल में जिन डिमैट खातों की स्थित का जिक्र है, वे एनएसडीएल प्रणाली में ‘सक्रिय’ स्थिति में हैं...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू