जरुरी जानकारी | अडाणी ग्रीन एनर्जी ने 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड वर्ष 2030 तक 45 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य लेकर चल रही है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त अडाणी समूह की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड वर्ष 2030 तक 45 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के पास 8,316 मेगावाट (8.3 गीगावॉट) की नवीकरणीय ऊर्जा परिचालन क्षमता है और अन्य 12,118 मेगावाट की क्षमता या तो निर्माण के करीब है या क्रियान्वयन के स्तर पर है।

सूत्रों ने कहा कि कंपनी की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 20,434 मेगावाट (परिचालन व निष्पादन परियोजनाओं के तहत) के मौजूदा स्तर से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 45,000 मेगावाट यानी 45 गीगावॉट तक ले जाने का लक्ष्य है।

सूत्रों ने बताया कि एजीईएल अगले सात वर्षों तक हर साल सौर व पवन ऊर्जा से बिजली पैदा करने के लिए करीब तीन गीगावॉट क्षमता का निर्माण करना चाहती है।

एजीईएल में फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज की 19.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हाल ही में अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने इस कंपनी में 6.8 प्रतिशत और कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी ने 2.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\