जरुरी जानकारी | अडाणी ग्रीन एनर्जी आरजी2 के 36.25 करोड़ डॉलर के बॉन्ड को स्थिर परिदृश्यः फिच

नयी दिल्ली, 16 जून फिच रेटिंग्स ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप-2 (आरजी2) के 36.25 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड के लिए स्थिर परिदृश्य की पुष्टि की है।

वरिष्ठ सुरक्षित ऋणपत्रों के रूप में लिए गए इस ऋण को 'बीबीबी-' रेटिंग मिली है। इसका अर्थ है कि इस कर्ज की अदायगी में चूक होने का जोखिम कम है।

रेटिंग एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि भारत के दो राज्यों में कंपनी की 570 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाओं और दीर्घकालिक निश्चित मूल्य पर बिजली खरीद समझौते से कंपनी के साख मूल्यांकन को समर्थन मिलता है।

फिच रेटिंग ने कहा कि अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड प्रतिबंधित समूह-2 (एजीईएल आरजी2) में 570 मेगावाट की पॉलीक्रिस्टलाइन सौर परियोजनाएं शामिल हैं। यह एक लंबे परिचालन समय वाली तकनीक है।

बयान के मुताबिक फिच रेटिंग्स ने एजीईएल आरजी2 के 36.25 करोड़ डॉलर के ऋण को 'बीबीबी-' रेटिंग के साथ स्थिर परिदृश्य दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)