जरुरी जानकारी | अडाणी गैस का दूसरी तिमाही मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़कर 136 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी गैस लिमिटेड को दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 136 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी अपना नाम बदल कर अडाणी- टोटल गैस लिमिटेड करने जा रही है।

नयी दिल्ली, तीन नवंबर अडाणी गैस लिमिटेड को दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 136 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कंपनी अपना नाम बदल कर अडाणी- टोटल गैस लिमिटेड करने जा रही है।

कंपनी की बिक्री कोविड- 19 से पहले के स्तर पर पहुंच जाने के साथ उसका यह अब तका सबसे बड़ा मुनाफा बताया गया है। पिछले साल जुलाई-सितंबर की इसी अवधि में उसे 120 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पीएम मोदी का तंज- डबल-डबल युवराजों को नकार, फिर बनेगी ‘NDA की सरकार.

अडाणी गैस के सीईओ सुरेश पी मंगलानी ने मंगलवार को संवाददाताओं को तिमाही वित्तीय परिणाम की जनकारी देते हुए कहा कि उनके निदेशक मंडल ने अगले दो साल के पूंजीगत व्यय के लिये अमेरिकी डालर में बॉंड के जरिये बाजार से 40 करोड़ डालर (2,950 करोड़ रुपये) जुटाने को मंजूरी दी है।

अडाणी समूह और फ्रांस की ऊर्जा कंपनी टोटल के संयुक्त उद्यम अडाणी गैस ने अगले तीन साल के दौरान 7,000 से 8,000 करोड़ रुपये के पूंजी व्यय की योजना बनाई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टिवल सीजन में सरकारी कर्मचारी इस स्कीम का उठा सकते है फायदा, जानिए कैसे.

मंगलानी ने कहा कि कंपनी ने अपना नाम अडाणी गैस से बदलकर अडाणी- टोटल गैस लिमिटेड करने का फैसला किया है ताकि कंपनी में फ्रांस की कंपनी की भागीदारी भी परिलक्षित हो।

कंपनी के 15 जगह सीएनजी स्टेशन हैं। 19 नये स्टेशन के साथ बढ़कर इनकी संख्या 134 तक पहुंच गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\