देश की खबरें | आदमपुर उपचुनाव : पहले दिन कोई नामांकन नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, हालांकि, शुक्रवार को पहले दिन किसी ने पर्चा नहीं भरा।
हिसार (हरियाणा), सात अक्टूबर हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, हालांकि, शुक्रवार को पहले दिन किसी ने पर्चा नहीं भरा।
आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्रा ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सात अक्टूबर से शुरू हो गई है, लेकिन शुक्रवार को किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा।
अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार लघु सचिवालय परिसर में पहली मंजिल पर स्थित हिसार के जिला विकास एवं पंचायत कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच, 14 अक्टूबर तक पर्चा भरा जा सकेगा।
नामांकन पत्रों की छंटनी 15 अक्टूबर को की जाएगी और 17 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे।
आवश्यकता अनुसार, मतदान तीन नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा और वोटों की गिनती छह नवंबर को की जाएगी।
कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई है। बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर चार अगस्त को भाजपा में शामिल हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)