विदेश की खबरें | जेम्स बॉन्ड फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेम्स बॉन्ड फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स का निधन हो गया है। उन्हें " ए वीयू टू ए किल" और " डेट 70टीज शो" में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह 65 वर्ष की थी।

लॉस एंजिलिस, चार जनवरी जेम्स बॉन्ड फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स का निधन हो गया है। उन्हें " ए वीयू टू ए किल" और " डेट 70टीज शो" में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह 65 वर्ष की थी।

रोबर्ट्स के प्रतिनिधि ने ऑनलाइन समाचार पत्र "टीएमज़ेड" को बताया कि अभिनेत्री क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने कुत्ते को टहलाने लेकर गई थी और घर वापस आने पर बेहोश होकर गिर पड़ी थीं।

ऑनलाइन समाचार पत्र ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन वह कभी ठीक नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि रॉबर्ट्स बीमार नहीं थीं।

रॉबर्ट्स ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और वह टीवी पर विज्ञापन भी करती थी। इसके बाद 1975 में उन्होंने फिल्म "फोर्स एंट्री" से अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

उन्होंने 1985 में जेम्स बॉन्ड फिल्म "ए वीयू टू ए किल" में काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\