देश की खबरें | एनसीबी के समन के बाद देश छोड़ने संबंधी खबरों को अभिनेत्री सपना पब्बी ने खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री सपना पब्बी ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तलब किए जाने के बाद उन्होंने देश छोड़ दिया है। एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई,23अक्टूबर अभिनेत्री सपना पब्बी ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तलब किए जाने के बाद उन्होंने देश छोड़ दिया है। एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही है।

खबरे हैं कि पब्बी का नाम अभिनेता अर्जुन रामपाल की दोस्त गैब्रिएला के भाई एगिसिलाओस से पूछताछ के दौरान सामने आया था। एगिसिलाओस को एनसीबी ने हाल ही में गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,086 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,404 हुई, अब तक 6,189 मरीजों की मौत: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पब्बी ने इंस्टाग्राम में एक बयान में खबरों को खारिज किया और कहा कि वह अपने परिवार से मिलने लंदन गई हैं और संबंधित अधिकारियों को इस बात की जानकारी है।

उन्होंने कहा,‘‘मैं मीडिया रिपोर्ट की उन अटकलों से दुखी हूं ,जिनमें कहा गया है कि मेरा पता नहीं हैं या मैं गायब हो गई हूं। मैं परिवार के साथ रहने के लिए लंदन आई हूं और मेरे वकीलों ने भारत में अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है और उन्हें मेरा पता ठिकाना अच्छे से मालूम है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग में राजस्थान बना मिसाल, सीएम अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के एक्शन से धीमी पड़ी संक्रमण की रफ्तार.

मॉडल रह चुकी पब्बी ने टेलीविजन श्रृंखला ‘24’ और ‘खामोशियां’ तथा ‘ड्राइव’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now