देश की खबरें | अभिनेता गुरमीत ने कोविड-19 के मरीजों के लिए प्लाज्मा दान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद हाल ही में ठीक हुए अभिनेता गुरमीत चौधरी ने दूसरों की सहायता करने के लिए यहां स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार को अपना प्लाज्मा दान किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 13 नवंबर कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद हाल ही में ठीक हुए अभिनेता गुरमीत चौधरी ने दूसरों की सहायता करने के लिए यहां स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार को अपना प्लाज्मा दान किया।

चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने कोविड-19 से पीड़ित होने का खुलासा 30 सितंबर को किया था और मुंबई में अपने घर में पृथक-वास में रह रहे थे।

यह भी पढ़े | Ayodhya Deepotsav Live Streaming on Doordarshan: सीएम योगी के हाथों अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का होगा शुभारंभ, जलाए जाएंगे 5.51 लाख दीये, दूरदर्शन पर देखें लाइव.

अभिनेता ने ट्वीट किया कि उन्होंने नायर अस्पताल में अपना प्लाज्मा दान किया।

उन्होंने इसके लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी में एक और पत्रकार का शव मिला, महिला इंस्पेक्टर पर केस दर्ज.

अस्पताल के कर्मचारियों संग तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “मैंने पहली बार रक्तदान किया और आज कोविड-19 के मरीजों के वास्ते प्लाज्मा दान कर रहा हूं। यह डॉ रमेश नायर अस्पताल है। इलाज और प्रेरणा दोनों के लिए धन्यवाद।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\