देश की खबरें | अभिनेता, पिता के खिलाफ ट्रेडमार्क कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 15 अक्टूबर अभिनेता सचिन जोशी और उनके पिता जे एम जोशी के खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत कथित रूप से ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

साइबराबाद पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार गोवा पान मसाला के मालिक जे एम जोशी और उनके बेटे सचिन जोशी के खिलाफ 13 अक्टूबर को एक शिकायत दर्ज कराई गयी थी जिसमें उन पर एक जानीमानी पान मसाला कंपनी के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल अवैध तरीके से करने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर चुनावी शपथ पत्र में जानकारी छिपाने का लगाया आरोप.

पुलिस ने कहा कि पान मसाला कंपनी की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि जे एम जोशी कथित रूप से उनके ब्रांड के नाम से बिना ट्रेडमार्क के पान मसाला बना रहे थे और बेच रहे थे और इस तरह आम जनता तथा कंपनी को धोखा दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर जे एम जोशी, सचिन जोशी और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और ट्रेडमार्क कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | पंजाब में कोविड-19 के 511 नए मामले आए सामने, एक दिन में 29 मरीजों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,26,230 हुई: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने यहां एक कारखाने पर छापा मारा और शिकायती की कंपनी तथा अन्य ब्रांड के नाम वाले पान मसाले की खेप और कच्चा माल जब्त किया। माल की कुल कीमत सवा करोड़ रुपये बताई गयी है।

सचिन जोशी ने कुछ तेलुगू फिल्मों और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)