देश की खबरें | अभिनेता अर्जुन रामपाल पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय पहुंचे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 13 नवंबर मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल शुक्रवार को यहां स्थित स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के कार्यालय पहुंचे।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | किशोरी से बलात्कार मामले में दोषी युवक को 12 साल की कैद.

इससे पहले रामपाल को केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को तलब किया था।

दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित एनसीबी के जोनल कार्यालय में रामपाल पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे।

यह भी पढ़े | Ayodhya Deepotsav Celebrations 2020: आने वाले वर्षो में अद्भुत होगी श्रीराम की अयोध्या, विकास परियोजनाओं के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार ने खोला खजाना.

अधिकारी ने कहा कि 47 वर्षीय अभिनेता से हिंदी फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के प्रयोग से संबंधित मामले में पूछताछ की जाएगी।

एनसीबी ने रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रायडिस से लगातार दो दिन पूछताछ की थी।

एजेंसी ने अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर सोमवार को तलाशी लेने के बाद रामपाल और डेमेट्रायडिस को तलब किया था।

एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने के साथ ही रामपाल के वाहन चालक से भी पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)