एजेंसी न्यूज

विवादित महिला के केरल विधानसभा परिसर में प्रवेश करने को लेकर चार संविदा कर्मियों पर होगी कार्रवाई

केरल विधानसभा के अध्यक्ष एम.बी.राजेश ने शुक्रवार को कहा कि इटली में रहने वाली केरल की अनिता पुल्लायिल नाम की महिला के राज्य विधानसभा परिसर में प्रवेश करने को लेकर चार संविदा कर्मियों को कार्रवाई का सामना करना होगा.

विवादित महिला के केरल विधानसभा परिसर में प्रवेश करने को लेकर चार संविदा कर्मियों पर होगी कार्रवाई
प्राथमिकी दर्ज (File Photo)

तिरुवनंतपुरम, 24 जून : केरल विधानसभा के अध्यक्ष एम.बी.राजेश ने शुक्रवार को कहा कि इटली में रहने वाली केरल की अनिता पुल्लायिल नाम की महिला के राज्य विधानसभा परिसर में प्रवेश करने को लेकर चार संविदा कर्मियों को कार्रवाई का सामना करना होगा. पुल्लायिल ने हाल में प्राचीन वस्तुओं के खरीददारों से कथित धोखाधड़ी कर विवाद उत्पन्न किया था और उन्होंने पिछले सप्ताह विधानसभा की कार्यवाही के दौरान बिना उपयुक्त पास के परिसर में प्रवेश किया था.

उच्च सुरक्षा वाले विधानसभा परिसर में पुल्लायिल के प्रवेश करने पर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया. इसके बाद मामले की जांच करने के आदेश दिए गए जिसमें विधानसभा की कार्यवाही प्रसारित करने वाले ‘सभा चैनल’ को तकनीकी सहायता मुहैया कराने वाली एजेंसी के संविदा कर्मचारी इस घटना के लिए जिम्मेदार पाए गए. राजेश ने कहा कि विधानसभा के मुख्य मार्शल द्वारा दाखिल की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि चार संविदा कर्मियों फसीला, विपुराज, प्रवीण और विष्णु को विधानसभा के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया और उन्हें सदन की सेवाओं से हटाया जाएगा. यह भी पढ़ें : हैदरपुरा मुठभेड़: मृतक का शव निकालने की याचिका पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

विधानसभा अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘महिला ने विधानसभा परिसर में एक संविदा कर्मी के साथ प्रवेश किया था. वह सभा टीवी कक्ष में इन कर्मियों के साथ बैठी थी, लेकिन कभी लोक केरल सभा (विधानसभा) हॉल में प्रवेश नहीं किया, जहां उस समय सदन की कार्यवाही चल रही थी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).