देश की खबरें | राजस्थान में पृथकवास नियमों का उल्लंघन करने पर 1306 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने 14 दिनों के पृथकवास के नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अब तक 1306 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

जियो

जयपुर, 27 मई राजस्थान सरकार ने 14 दिनों के पृथकवास के नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अब तक 1306 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

राज्य स्तरीय पृथकवास प्रबंध समिति की अध्यक्ष वीनू गुप्ता ने बताया कि 1306 व्यक्तियों द्वारा अब तक पृथकवास नियमों का उल्लंघन किया गया जिनमें से 604 को घर पृथकवास से सरकारी या संस्थागत पृथकवास में भेज दिया गया है। इसके अलावा 702 लोगों के विरुद्ध नोटिस देने, पेनाल्टी लगाने तथा प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2190 में नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 56,948 हुई: 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में 21 हजार से ज्यादा लोग संस्थागत पृथकवास में हैं जबकि 4.75 लाख से ज्यादा लोग घरों में पृथकवास में हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि जो लोग घरों में ही पृथकवास नियमों का पालन कर रहे हैं, उनकी भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इन नियमों का पहली बार उल्लंघन करने वालों को समझाया जाता है। इसके पश्चात् भी यदि उनके द्वारा नियमों को तोड़ा जाता है, तो उन्हें संस्थागत पृथकवास में भेज दिया जाता है।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भवन, विद्यालयों के भवन इत्यादि को संस्थागत पृथकवास के लिए काम में लिया जा रहा है तथा प्रदेश में वर्तमान में 10 हजार 212 पृथकवास केंद्र हैं।

गुप्ता ने कहा कि पाली, उदयपुर, जालौर, नागौर तथा डूंगरपुर जिलों में भारी संख्या में प्रवासी श्रमिकों का आगमन हुआ है। जालौर, पाली, नागौर, हनुमानगढ़ तथा बाड़मेर जिलों में ऎसे लोगों की संख्या अधिक है जो घरों में पृथकवास में रह रहे हैं जबकि नागौर, राजसमन्द, झुन्झुनूं, चित्तौडगढ़ तथा चूरू जिलों में संस्थागत पृथकवास वाले लोगों की संख्या अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान