जरुरी जानकारी | एक्मे सोलर की बाजार में कमजोर शुरुआत;शेयर 13 प्रतिशत से अधिक लुढ़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अक्षय ऊर्जा कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 289 रुपये से 13 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर अक्षय ऊर्जा कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 289 रुपये से 13 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य से 10.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 259 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद यह 11.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 255 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर अक्षय ऊर्जा कंपनी का शेयर 13.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 251 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 16,358.55 करोड़ रुपये रहा।

एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 2.75 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 275 रुपये से 289 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

गुरुग्राम स्थित कंपनी का 2,900 करोड़ रुपये का आईपीओ 2,395 करोड़ रुपये के नए शेयर और 505 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

एक्मे सोलर होल्डिंग्स का इरादा नए निर्गम से प्राप्त 1,795 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग कर्ज के भुगतान के लिए करने का है। इसका एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\