देश की खबरें | मादक पदार्थ मामले में आरोपी प्रसाद के साथ गलत व्यवहार नहीं किया गया : एनसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार धर्माटिक इंटरटेनमेंट के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद के साथ हिरासत में बदसलूकी के आरोपों से सोमवार को इनकार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 सितंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार धर्माटिक इंटरटेनमेंट के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद के साथ हिरासत में बदसलूकी के आरोपों से सोमवार को इनकार किया।

एनसीबी ने इस संबंध में लगाए गए आरोपों को ‘‘शरारतपूर्ण और पूरी तरह गलत’’ बताया ।

यह भी पढ़े | IAS अधिकारी डॉ. पी डी वाघेला भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनसीबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने एक खबर देखी है जिसमें प्रसाद के वकील सतीश मानशिंदे ने आरोपी के साथ हिरासत में ‘‘बदसलूकी’’ के बारे में कहा है ।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ के मामले में पूछताछ के बाद प्रसाद को एनसीबी ने शनिवार को गिरफ्तार किया था ।

यह भी पढ़े | Syeda Anwara Taimur Passes Away: असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन, PMO इंडिया-कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक.

शहर की एक अदालत ने धर्माटिक इंटरटेनमेंट (फिल्मकार करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सहयोगी कंपनी) के पूर्व कार्यकारी निर्माता प्रसाद को तीन अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था।

खबर में आरोप लगाया गया था कि एनसीबी के अधिकारियों ने प्रसाद के साथ गलत व्यवहार किया ।

विज्ञप्ति में कहा गया कि एनसीबी खबर में लगाए गए आरोपों को खारिज करता है ।

सिनेमा जगत-मादक पदार्थ के कथित जुड़ाव के मामले में एनसीबी की जांच के दौरान प्रसाद का नाम सामने आया था ।

जांच एजेंसी ने रविवार को अदालत को बताया था कि प्रसाद ने सह आरोपी करमजीत सिंह आनंद और उसके सहयोगियों से मादक पदार्थ खरीदा था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू