एजेंसी न्यूज

UP Shocker: युवक ने पहले बेटी फिर उसकी मां को बनाया दुष्कर्म का शिकार, ब्लैकमेल कर मांगने लगा पैसे, शिकायत के बाद गिरफ्तार

मेरठ जिले में मां-बेटी से दुष्कर्म कर उनका अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म को कबूल किया है.

UP Shocker: युवक ने पहले बेटी फिर उसकी मां को बनाया दुष्कर्म का शिकार, ब्लैकमेल कर मांगने लगा पैसे, शिकायत के बाद गिरफ्तार
Representative Image

UP Shocker:  मेरठ जिले में मां-बेटी से दुष्कर्म कर उनका अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रोहित सिंह सजवाण ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि सालिम नामक युवक ने लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से करीब एक साल पहले दोस्ती की थी और उससे दुष्कर्म करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती से पैसे की मांग कर रहा था.

उन्होंने बताया कि रोज-रोज की मांग से परेशान युवती ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया. पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि लड़की की मां ने जब युवक से ऐसा करने के लिए मना किया तो आरोपी ने वीडियो डिलीट करने की बात कहकर उसे होटल में बुलाया और वहां उसके साथ भी दुष्कर्म करके घटना का वीडियो बना लिया जिसके बाद युवक मां-बेटी को ब्लैकमेल करने लगा. यह भी पढ़े: Delhi: दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप के आरोपी डिप्टी डायरेक्टर और उसकी पत्नी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सजवाण ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. एसएसपी के मुताबिक, उसने मां-बेटी से दुष्कर्म कर उनकी अश्लील वीडियो बनाने का जुर्म कुबूल किया है। मामले की जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).