देश की खबरें | बच्ची के साथ बलात्कार व हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखीमपुर खीरी में तीन साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखीमपुर खीरी (उप्र), चार सितंबर लखीमपुर खीरी में तीन साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लेखराम को निघासन इलाके में बामहनपुर गांव के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है ।

यह भी पढ़े | Rape Case Against BJP MLA Mahesh Negi: बीजेपी नेता महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की नहीं होगी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश.

उन्होंने कहा कि जानकारी मिली थी कि वह गन्ने के खेत में छिपा है । तलाश कर रही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी जिसके जवाब में पुलिस टीम ने भी गोलियां चलायी। आरोपी के पैर में एक गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है ।

उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी तुषार को भी चोटें आयी हैं ।

यह भी पढ़े | Encounter In Baramulla District: जम्मू कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी.

पुलिस अधीक्षक ने लेखराज की बच्ची के परिवार से दुश्मनी के बारे में बताया '' 2014 में आरोपी की पत्नी की हत्या हुई थी, उसमें बच्ची के ताऊ जेल गये थे जिसका मुकदमा अदालत में चल रहा है। तभी से वह बच्ची के परिवार से दुश्मनी रखता था और संभवत: इसी कारण घटना को अंजाम दिया ।''

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को खीरी जिले में तीन साल की एक बच्ची का शव गन्ने के खेत में पाया गया था। उसकी हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था । बच्ची बुधवार से लापता थी।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को पीटीआई- को फोन पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है, बच्ची की मौत गला दबने से दम घुटने के कारण हुई है । उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ रासुका :एनएसए: के तहत कार्रवाई की जा सकती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\