देश की खबरें | नोएडा में किशोरी के साथ कथित बलात्कार के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में एक किशोरी को रोककर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 20 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में एक किशोरी को रोककर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि एक किशोरी ने थाना सेक्टर 39 में 29 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि जब वह अपने घर से बाहर जा रही थी तभी शोएब, जुनैद खान, नदीम, आमिर तथा आदिल नामक युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया तथा उसे जबरन पकड़कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने का प्रयास किया ।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा- याद रखिए, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने किसी तरह से भाग कर अपनी अस्मत बचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज नदीम नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक अन्य घटनाक्रम में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 में रहने वाले एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है कि एक युवक ने उसकी 13 साल की बेटी के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत की है ।

यह भी पढ़े | PM Modi ने देशवासियों से की अपील- कोरोना वायरस को हल्के में नहीं लें, खतरा अभी भी बरकरार है.

इस शिकायत के आधार पर इरफान नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस ने बताया कि एक दूसरे घटनाक्रम में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चंद्रेश चौधरी, पीयूष, यश नागर तथा अंकित नामक चार लोग उसके साथ आते जाते समय अश्लील हरकत कर ते हैं ।

पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\