देश की खबरें | कोविड-19 जांच को नहीं बढ़ाने को लेकर दिल्ली सरकार पर दबाव बनाने का आरोप निराधार: गृह मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस आरोप को निराधार बताया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के लिए जांच को 40 हजार तक नहीं बढ़ाने का दिल्ली सरकार पर दबाव बना रहा है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 स्थिति में उल्लेखनीय सुधार जांच और अन्य नियंत्रण उपायों के कारण संभव हुआ है।

यह भी पढ़े | NEET-JEE 2020 Exams 2020: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, कोरोना महामारी के बीच नीट और जेईई की परीक्षा को स्थगित का किया अनुरोध.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के 27 अगस्त, 2020 की तिथि को लिखे पत्र में लगाया गया आरोप, कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दिल्ली में जांच की संख्या को नहीं बढ़ाने का दबाव बना रहा है, गलत और निराधार है।’’

यह पत्र केन्द्रीय गृह सचिव को संबोधित है।

यह भी पढ़े | Bengaluru Metro Rail Corporation: कन्नड़ विकास प्राधिकरण के प्रमुख बोले, बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को मेट्रो स्टेशनों से हिंदी साइनेज बोर्ड हटाना चाहिए.

गृह मंत्रालय ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद ही दिल्ली में प्रतिदिन जांच की संख्या बढ़ी थी और जून के मध्य तक लगभग चार हजार जांच हो रही थी और बाद में यह संख्या प्रतिदिन लगभग 18-20,000 तक हो गई।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘इस तरह का आरोप कि गृह मंत्रालय दिल्ली सरकार पर दिल्ली में जांच की संख्या नहीं बढ़ाने के लिए दबाव बना रहा है, पूरी तरह से निराधार है।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को संबोधित पत्र में आरोप लगाया गया है कि गृह मंत्रालय शहर में कोविड-19 के लिए जांच की संख्या 40,000 तक बढ़ने से रोकने के वास्ते, ‘‘हस्तक्षेप कर रहा है और दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दबाव बना रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)