क्रिकेट

Fact Check: हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम ग्राउंडस्टाफ को 10 लाख रुपये दिए या नहीं, जानिए सच्चाई

इस बीच हार्दिक पांड्या IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

Fact Check: हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम ग्राउंडस्टाफ को 10 लाख रुपये दिए या नहीं, जानिए सच्चाई

Hardik Pandya Wankhede Stadium Groundstaff Gift Fact Check Details: भारतीय ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इन दिनों एक वायरल खबर को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ को 10-10 लाख रुपये गिफ्ट किए हैं. यह खबर IPL 2026 के आगाज से पहले तेजी से वायरल हो गई. यह भी पढ़ें: Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली के निशाने पर खास क्लब, आईपीएल के आगामी सीजन में 'रन मशीन' बन सकता है नया रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के दौरान ग्राउंडस्टाफ के सहयोग से खुश होकर यह बड़ा इनाम दिया. साथ ही दावा किया गया कि उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 11 ग्राउंडस्टाफ सदस्यों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए.

क्या हार्दिक पांड्या ने सच में 10 लाख रुपये दिए? (Hardik Pandya Gift Fact Check)

हालांकि, इस वायरल दावे की सच्चाई कुछ और ही निकली. टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार गौरव गुप्ता ने इस खबर का खंडन किया है. उन्होंने साफ किया कि हार्दिक पांड्या ने ग्राउंडस्टाफ को 10 लाख रुपये नहीं, बल्कि 10,000 रुपये दिए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही 10 लाख रुपये वाली खबर को गलत और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया.

 

 

हार्दिक पंड्या के 10 लाख रुपये के इनाम के बारे में भ्रामक दावा

हार्दिक पंड्या के 10 लाख रुपये के इनाम के बारे में एक और भ्रामक दावा

हार्दिक पंड्या के 10 लाख रुपये के इनाम के बारे में सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा

उपयोगकर्ता ने हार्दिक पंड्या के 10 लाख रुपये के इनाम के बारे में भ्रामक दावा साझा किया

न्यूज़ आउटलेट ने हार्दिक पंड्या के 10 लाख रुपये के इनाम के बारे में भ्रामक दावा साझा किया

सोशल मीडिया पर कैसे फैली गलत खबर? (Viral News Reality)

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में इस खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, जिससे यह तेजी से वायरल हो गई. फैंस ने भी इस खबर को बिना पुष्टि किए शेयर करना शुरू कर दिया, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई.

पत्रकार ने हार्दिक पंड्या के 10 लाख रुपये के इनाम के बारे में भ्रामक दावों का खंडन किया

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की तैयारी (Mumbai Indians IPL 2026)

इस बीच हार्दिक पांड्या IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2026 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).