देश की खबरें | एसीबी ने कर्नाटक प्रशासनिक अधिकारी के घर पर छापा मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की एक प्रशासनिक अधिकारी से संबंधित छह स्थानों पर शनिवार को तलाशी ली गई और इस दौरान नकदी तथा स्वर्ण आभूषण जब्त किये गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, सात नवंबर कर्नाटक की एक प्रशासनिक अधिकारी से संबंधित छह स्थानों पर शनिवार को तलाशी ली गई और इस दौरान नकदी तथा स्वर्ण आभूषण जब्त किये गए।

भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा-सुमावली, मुरैना और मेहगांव में बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई, बावजूद इसके EC ने फिर से मतदान नहीं कराया.

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार सूचना एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर कार्यरत सुधा के विरुद्ध एक अदालत में शिकायत दर्ज होने के बाद छापेमारी की गई।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा कर रखी है।

यह भी पढ़े | NEET Counselling Final Results 2020 Declared: नीट काउंसिलिंग के अंतिम परिणाम घोषित, आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऐसे करें चेक.

शिकायत के आधार पर, एसीबी ने जांच शुरू की और सुधा के कोडिगेहल्ली स्थित घर और येलाहंका स्थित फ्लैट समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

एसीबी सूत्रों ने बताया कि आरोपी द्वारा भूमि, बांड, शेयर इत्यादि में किये गए निवेश आदि की जांच की जा रही है।

सुधा, पूर्व में बेंगलुरु विकास प्राधिकरण में भूमि अधिग्रहण अधिकारी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\